{"_id":"11c72eaef969abde01f7ebc44c3ca205","slug":"hanumanthappa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दुआ हो गई बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दुआ हो गई बेअसर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में जिंदगी लिए संघर्ष कर रहे देश की वीर सपूत के लिए हर कौम और समुदाय के लोगों ने प्रार्थना और दुआ की, लेकिन सब बेअसर साबित हुआ। सियाचिन में 144 घंटे 25 फिट बर्फ के नीचे दबे रहने वाले लांस नायक हनुमंथप्पा की जिदंगी की डोर आखिरकार गुरुवार को टूट गई।
लांस नायक दिल्ली के आर्मी अस्पताल में तीन दिन तक वेंटिलेटर पर मौत से लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन की सूचना के बाद जिले भर में शोक छा गया। कई स्थानों पर शोक सभाएं हुई, जिसमें लांस नायक को श्रद्धाजंलि दी गई। सियाचिन की दुर्गम पहाड़ियों पर तैनात लांस नायक हनुमंथप्पा हिमस्लखन की चपेट में आ गए थे।
उनको 25 फिट मोटे बर्फ की चादर से बाहर निकाला गया था। बुधवार को आखिरकार वो जिदंगी की जंग हार गए। उनकी सलामती के लिए प्रार्थना और दुआओं का दौर शुरू हो चुका था, लेकिन हर दुआ बेअसर साबित हुई। लांस नायक के निधन की सूचना के बाद जिले भर में शोक छा गया।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की शोकसभा हाईवे स्थित नरुला ढाबे पर हुई। इसमें लांस नायक के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय नरुला, महासिंह राजपूत, प्रमोद कुमार आहूजा, जुगेश अरोड़ा, धर्मवीर यादव, ध्यान सिंह, पातीराम, सोमपाल, विजय गुप्ता, अमरीश रस्तोगी, अवधेश शर्मा, दान सिंह, जमुना प्रसाद समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोक सभा ज्वालानगर में हुई, जिसमें लांस नायक हनुमंथप्पा के निधन पर शोक जताया। दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी, प्रेम कुमार, विनोद यादव, अनुज भारद्वाज, कपिल सागर, उमेश प्रजापति, रवि यादव, सतीश कुमार, विकास सैनी, जगमोहन यादव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने लांस नायक के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर अध्यक्ष फरहत अली खां, मौलाना जमील, मौलाना शाहबाज, फरहत अली, डा. अजीम नकवी, जुनैद खां, फैसल, शाहरोज खां आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने भी मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां समेत आदि मौजूद रहे।