फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   grp constable saved the life of old man

जीआरपी के सिपाही ने बचाई बुजुर्ग यात्री जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुएट्रैक पार कर रहे बिजनौर के एक बुर्जुग यात्री को सामने से आ रही ट्रेन से सामने से खींचकर प्लेटफार्म पर चढ़ा लिया।यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
grp constable saved the life of old man

विस्तार

रामपुर। रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुएट्रैक पार कर रहे बिजनौर के एक बुर्जुग यात्री को सामने से आ रही ट्रेन से सामने से खींचकर प्लेटफार्म पर चढ़ा लिया। इसके चंद सेकेंडों के बाद ही ट्रेन धड़धड़ाती हुई गुजर गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एसपी रेल ने सिपाही की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

यह बुधवार की है। शाम के लगभग 7.30 बजे बिजनौर के नजीबाबाद निवासी यूसुफ पुत्र इस्माइल अपने परिवार के साथ ट्रेन से जाने के लिए रामपुर स्टेशन पर पहुंचे थे। उसकी ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर आनी थी। इसके लिए वह परिवार समेत पुल का इस्तेमाल न करते हुए सीधे ट्रैक का इस्तेमाल किया। परिवार के सभी सदस्य ट्रैक पार करने में सफल हो गए। इस बीच खुद यूसुफ भी रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म पर पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस बीच सामने से रन थ्रू ट्रेन आती दिखाई दी। यह देखकर जीआरपी के सिपाही नफीस अहमद ने प्लेटफार्म से ट्रैक पर छलांग लगा दी और फिर किसी तरह बुर्जुग को प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया। ,जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने भी राहत की सांस ली। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि सिपाही के साहस से एक बुर्जुग की जान बच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed