{"_id":"b40bd0ce698f5b777a6151eb8ea789af","slug":"gram-panchayat-chunav-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 62 पदों के लिए रविवार को वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 796 पदों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद अब 62 पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। 62 पदों में एक पद बीडीसी के, 61 पद ग्राम पंचायत सदस्यों के हैं। रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को ब्लाकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार और सैदनगर के 45 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि क्षेत्र के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
शाहबाद में पशु चिकित्साधिकारी डा. राजपाल सिंह को भी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल आर्य के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से होगा।