फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Governor said, Anganwadi centers should be connected with AI

Rampur News: राज्यपाल बोलीं, एआई से जोड़े जाएं आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 16 Oct 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Governor said, Anganwadi centers should be connected with AI
रामपुर। उप्र राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि जब फाउंडेशन मजबूत होगा तो देश भी तरक्की करेगा। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों को यूनिवर्सिटी से जोड़ा गया है। केजी टू पीजी तक के बच्चों का ख्याल रखना है। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) सिस्टम से जोड़ा जाए ताकि यहां रहने वाले बच्चे आधुनिकता के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने आह्वान किया कि आंगनबाड़ी वर्करों को चाइल्ड केयर ट्रेनिंग करानी चाहिए, ताकि वह बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकें। कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

राज्यपाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी वर्करों को किट देते हुए कहा कि कहा कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त कराया जाना देश के प्रधानमंत्री का लक्ष्य है। टीबी रोग से ग्रसित बच्चों को माताएं भरपूर भोजन, प्रेम और देखभाल करें, ताकि इनकी ठीक ढंग से परवरिश हो सके। कहा कि हर व्यक्ति का देश के विकास में कहीं न कहीं योगदान अवश्य होता है। इसके लिए संकल्प लेकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएं। अमेरिका जैसे कई विकसित राष्ट्रों के पास वह संसाधन मौजूद नहीं है, जो हमारे देश के पास हैं। हमारे देश में ही शून्य का अविष्कार हुआ, तभी गणित और टेक्नॉलॉजी आगे बढ़ी। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों से कहा कि सबसे पहले सरकार का ध्यान आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर जाना चाहिए। आंगनबाड़ी को यूनिवर्सिटी से जोड़ा गया है, केजी टू पीजी। कहा कि जब फाउंडेशन मजबूत होगा, तभी देश तरक्की करेगा। शिक्षा के साथ ही बच्चों में संस्कृति और सभ्यता का भी ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केद्रों पर बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्थ किट रखें, जिसमें रुमाल डिटॉल, कंघी, आईना, बटन, सुई-धागा, साबुन, नेल कटर और दवा आदि हो। कहा कि अधिकारी जनता के सहयोग से यह किट सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एआई सिस्टम से जोड़ा जाए ताकि यहां के बच्चे आधुनिक तरीके से सीख सकें। इससे पहले उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट वितरण किया। साथ ही आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया। इसके साथ ही पांच टीबी रोगी बच्चों को पोषण किट और पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिये।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक की विधायक राजबाला के साथ ही कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह,एसपी विद्या सागर मिश्र और सीडीओ नंद किशोर कलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed