फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   God incarnates to establish religion

Rampur News: धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं भगवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
God incarnates to establish religion
रामपुर।
विज्ञापन

नैमिषारण्य तीर्थ से पधारे आचार्य अवधेश द्विवेदी ने कहाकि भगवान सदैव धर्म की स्थापना, संतों की रक्षा और दुष्टों का संहार करने के लिए पृथ्वी पर आए। आचार्य द्विवेदी एकता विहार रामकथा प्रसार समिति द्वारा होली चौक में आयोजित श्री रामकथा सुना रहे थे।


उन्होंने कहा कि संत का वचन कभी खाली नहीं जाता, इसलिए संत का सदैव सम्मान करना चाहिए। भगवान ने राम के रूप में राजा दशरथ के यहां जन्म लिया। शिव जी ने मदारी का भेष बनाकर श्री राम के दर्शन किए। कथा व्यास ने श्रीराम की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। बताया कि श्री राम ने अल्प काल में ही गुरु से समस्त शिक्षाएं सीख लीं। गुरु विश्वामित्र के साथ जाकर ऋषियों के यज्ञ की रक्षा की और दुष्टों का संहार किया। साथ ही अहिल्या का उद्धार किया। बाद में विश्वामित्र जी उन्हें राजा जनक के धनुष यज्ञ में लेकर जाते हैं। इससे पहले पीके चावला व जगन्नाथ चावला ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य यजमान के रूप में राम गोपाल गुप्ता व विनोद शर्मा सपत्नी उपस्थित रहे। संगीता अग्रवाल ने व्यास जी व रामायण का पूजन किया। इस अवसर पर रामौतार रसिक, विष्णु अग्रवाल, दीनानाथ, नरेश शर्मा, विनोद गुप्ता, राधेश्याम यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed