{"_id":"6542afa8b73559568103005c","slug":"gangster-accused-of-stealing-electric-wires-rampur-news-c-282-1-rmp1001-9310-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली तार चोरी करने वालों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली तार चोरी करने वालों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)।
12 जून को तार चोरी करने वाले गैंग पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी का तार बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
शाहबाद तहसील क्षेत्र में 765 केवी की बिजली लाइन डालने का काम किया जा रहा था। अडानी ग्रुप की विद्युत हाईटेंशन लाइन कानपुर से आ रही थी। जिसका सब सेंटर रामपुर बनाया गया था। कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन का चार लाख रुपये की कीमत का तार शाहबाद के भगवंतपुर गांव से चोरी हो गया था। पावर ग्रिड कंपनी में कार्यरत बिहार के पटना निवासी राजेश कुमार दुबे ने एक हजार पांच मीटर तार चोरी करने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना के बाद पुलिस शाहबाद के ढकुरिया स्थित रामगंगा के कच्चे रास्ते में से चोरी किया गया सारा तार बरामद कर लिया था। मौके से ही पुलिस ने तार चोरी करने वाले बदमाश जनपद बरेली के फतेहगंज स्थित नई बस्ती निवासी नीरज सैनी, इसी जनपद के थाना शीबी गंज क्षेत्र के गांव दोली रघुवर दयाल निवासी अरविंद और थाना बहेड़ी क्षेत्र के पोंडा गांव निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से नीरज सैनी, अरविंद सिंह, राहुल सिंह और रामू उर्फ छोटे के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि उपरोक्त आरोपी जेल में है।