फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud with shopkeeper

सिविल लाइंस में दुकानदार से 1.15 लाख की ठगी, पुलिस को दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
fraud with shopkeeper
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक दुकानदार से युवक ने बैक खाते में 1.15 लाख रुपये डलवा लिए। बाद में रुपये वापस मांगने पर युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद दुकानदार ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ रोड निवासी अश्वनी श्रीवास्तव की सीआरपीएफ रोड पर मनी ट्रांसफर की दुकान है। आरोप है कि नगर में किराए के मकान में रहने वाला एक युवक उसकी दुकान पर खाते में रुपये डलवाने आता रहता था। इस बीच सात दिसंबर को युवक ने दुकानदार से कई बार में 1.15 लाख रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन

इस दौरान युवक बाद में रुपये देने की बात कहकर दुकान से चला गया। इस बीच युवक मकान खाली कर फरार हो गया। बाद में जानकारी होने पर दुुुुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने जब युवक से फोन पर बात कर रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित दुकानदार अश्वनी श्रीवास्तव ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की हैं। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed