फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four more accused arrested in Kishanpur police attack case, sent to jail

किशनपुर में पुलिस पर हमले के प्रकरण में चार और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested in Kishanpur police attack case, sent to jail
शाहबाद। गांव में शादी समरोह में बिना अनुमति के डीजे बजाने और बार बालाओं का डांस रुकवाने गई पुलिस टीम पर हमला करने के प्रकरण में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण में पुलिस ने दो सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और 12 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सैफनी चौकी क्षेत्र के किशनपुर गांव में 3 अप्रैल शनिवार को गांव निवासी अमीर आलम की बारात जाने से एक दिन पूर्व रात को गांव में घर आगे बार बालाओं का डांस का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस डांस को रुकवाने के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। डांस पार्टी में काफी भीड़ जमा थी और कोई भी व्यक्ति मास्क लगाए हुए नहीं था। कोरोना गाइडलाइन की सभी लोग धज्जिया उड़ा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा लोगों को धारा 144 सीआरपीसी के लागू होने का हवाला देते हुए डांस पार्टी रोकने के लिए कहा गया तो मौके पर भीड़ में मौजूद पुरुष एवं महिलाओं ने डांस पार्टी बन्द करने से मना कर दिया और पुलिस के साथ गाली गलौज करने लगे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी वहां पर मौजूद महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा एक राय होकर हाथों में लाठी डंडे, ईंट पत्थर लेकर पुलिस को जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में कोतवाली में पर संबंधित धाराओं में 52 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को इस प्रकरण में प्रकाश में आए किशनपुर गांव के चार अन्य अभियुक्त राणा शुगर मिल के सामने से गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी शौकत अली, अशरफ, शाहिद, अब्दुल सलाम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed