फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four animal smuggalar arrested

Rampur News: मुठभेड़ में एक घायल समेत चार बदमाश दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
four animal smuggalar arrested
रामपुर/ टांडा । थाना टांडा पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए तस्करों से दो भैंस, टाटा मैजिक, असलाह और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की पशु तस्कर चोरी की भैंस बेचने के लिए रामपुर की ओर जा रहे हैं। पशु तस्करों की सूचना पर पुलिस ने सैदनगर चौकी क्षेत्र में उनकी घेेराबंदी कर ली। घेराबंदी होने पर पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हाकम निवासी गांव चूहा नंगला थाना भगतपुर मुरादाबाद बताया। उसके साथियों ने अपने नाम फाजिल निवासी लोधीपुर नायक थाना टांडा, उस्मान और अरविंद निवासी गांव चमरौवा थाना मूढापांडे बताए। एक आरोपित सद्दाम मौके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के नाम इरशाद निवासी चमरौवा, बाबू निवासी गांव गोट थाना भोजपुर और भूरा टूंडा निवासी सिरसी थाना हजरतनगर संभल बताए। पुलिस ने मौके से दो भैंस, एक टाटा मैजिक और तीन तमंचे बरामद किए हैं। दबोचे गए आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उधर, मुठभेड़ में दारोगा अजयवीर सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed