फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   For the first time in Rampur, fish farming will be undertaken alongside paddy cultivation.

Rampur News: रामपुर में पहली बार धान की खेती के साथ होगा मछली पालन

Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Rampur, fish farming will be undertaken alongside paddy cultivation.
रामपुर। जनपद में पहली बार धान की खेती के साथ मछली पालन (राइस-फिश फार्मिंग) का प्रयोग शुरू होने जा रहा है। तहसील बिलासपुर के सिहोर गांव निवासी प्रगतिशील किसान बलविंदर सिंह मल्ली एक एकड़ क्षेत्र में यह प्रयोग करेंगे। यह पहल सफल रही तो किसानों को एक ही खेत से धान और मछली दोनों का उत्पादन कर दोहरी आय का नया मॉडल मिल सकता है।
विज्ञापन

बलविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि उन्हें इसकी प्रेरणा वियतनाम की राजधानी हनोई के दौरे के दौरान मिली। वहां उन्होंने धान के खेतों में बड़े पैमाने पर मछली पालन होते देखा। भारत लौटने के बाद उन्होंने तकनीक का अध्ययन किया और स्थानीय परिस्थितियों में इसे लागू करने की संभावनाएं तलाशीं। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर योजना साझा की।
विज्ञापन

कृषि विभाग की पहल पर मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक के साथ कई दौर की बैठकें हुईं। विभाग ने मछली का सीड उपलब्ध कराने, तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग देने पर सहमति दी है। इस मॉडल में धान की फसल के लिए भरे पानी का उपयोग मछली पालन में भी होगा। इससे अलग से तालाब बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक ही खेत से धान व मछली दोनों का उत्पादन संभव होगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि प्रयोग सफल रहा तो यह पूरे प्रदेश के किसानों के लिए नई मिसाल बन सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
हनोई से रामपुर तक पहुंचा खेती का नया मॉडल
रामपुर। वियतनाम के हनोई दौरे के दौरान बलविंदर सिंह मल्ली ने धान के खेतों में मछली पालन का सफल मॉडल देखा। वहां एक ही खेत से धान और मछली दोनों का उत्पादन होता है। अब उसी मॉडल को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रामपुर में पहली बार लागू किया जा रहा है। सफल होने पर इसे अन्य किसानों तक भी पहुंचाया जाएगा। संवाद
0000
विभाग देगा सीड और तकनीकी सहयोग
रामपुर। कृषि और मत्स्य पालन विभाग संयुक्त रूप से इस प्रयोग में सहयोग करेंगे। जिला कृषि अधिकारी के समन्वय से मत्स्य पालन विभाग मछली का सीड उपलब्ध कराएगा और तकनीकी मार्गदर्शन देगा। विशेषज्ञ समय-समय पर खेत का निरीक्षण भी करेंगे। संवाद
0000
प्रयोग सफल होने पर बढ़ाया जाएगा दायरा
रामपुर। बलविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि पहले चरण में एक एकड़ क्षेत्र में धान के साथ मछली पालन किया जाएगा। खेत की मेड़ों और पानी के प्रबंधन को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि धान की फसल के साथ मछलियां भी सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। प्रयोग सफल होने पर अगले सीजन में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। संवाद
0000
वर्जन
फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से धान के साथ मछली पालन का यह प्रयोग शुरू हो रहा है। विभाग तकनीकी समन्वय, निगरानी और आवश्यक मार्गदर्शन देगा। यदि परिणाम उत्साहजनक रहे तो इस मॉडल को जिले के अन्य किसानों के बीच भी बढ़ावा दिया जाएगा। -कुलदीप सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी

00000
विभाग इस प्रयोग के लिए गुणवत्तायुक्त मछली सीड उपलब्ध कराएगा और समय-समय पर तकनीकी सलाह देगा। पानी की गुणवत्ता, मछलियों की वृद्धि और प्रबंधन की नियमित निगरानी की जाएगी। प्रयोग सफल होने पर धान के साथ मछली पालन किसानों के लिए अतिरिक्त आय का प्रभावी माध्यम बन सकता है। जल्द ही किसान को सीड उपलब्ध करा दिया जाएगा। -प्रशांत गंगवार, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed