फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Football: Lake Club beat New Star Club 2-1

फुटबाल : झील क्लब ने न्यू स्टार क्लब को 2-1 से हराया

Tue, 23 Sep 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Football: Lake Club beat New Star Club 2-1
टांडा में चल रहे फुटबॉल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार देते अति​थि। संवाद - फोटो : अमर उजाला
टांडा (रामपुर)। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे खान कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबले में झील क्लब ने न्यू स्टार क्लब को 2–1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रमण करते हुए गोल करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ के आठवें मिनट में झील क्लब के खिलाड़ी शोएब माई जान ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद न्यू स्टार क्लब के खिलाड़ी शहजाद ने पलटवार कर गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


निर्णायक गोल मैच के अंतिम समय में झील क्लब के मोहम्मद जियाद ने किया, जिससे टीम ने 2–1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मोहम्मद ज़ियाद को दिया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि मुहम्मद मकसूद ने सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका शाहबुद्दीन और लाइनमैन की जिम्मेदारी जुबैर आलम और जैद ने निभाई। कमेंट्री पैनल में मोहम्मद सईद सागर, जहीर ज़िया और वसीम अकरम शामिल रहे। आयोजन में मोहम्मद दाऊद, सगीर गुड्डू, राहत अली, ताहिर बफन, महफूज मुन्ना, तस्लीम मिस्त्री, कारी रिजवान, जैद कुरैशी, अलकमा अमान, अनीस परवेज समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed