फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Food department raided and took three samples, destroyed bad fruits

Rampur News: खाद्य विभाग ने छापा मारकर तीन नमूने लिए, खराब फलों को नष्ट कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Food department raided and took three samples, destroyed bad fruits
रामपुर/शाहबाद। डीएम जोगिंदर सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। अभियान के अंतर्गत शाहबाद स्थित सौरभ की मिठाई दुकान से बूंदी के लड्डू और छेने का एक-एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

वहीं शाहबाद, पटवाई, ज्वालानगर स्थित फल, जूस विक्रेताओं के यहां कटे, सड़े, छीले फलों को नष्ट करवाया गया। साथ ही ग्राहक और दुकानदारों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। कार्रवाई के दौरान सौरभ कुमार की मिठाई की दुकान पर दूषित एक किलो जलेबी, 10 समोसा, जो खुले रखे थे, उन्हें नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन

शाहबाद की फलों की दुकान से एक किलो सड़ा सेब, एक किलो आम, 500 ग्राम आडू को नष्ट करवाया गया। पटवाई स्थित फलों की दुकानों की जांच करके विक्रेताओं को जागरूक किया गया। ज्वालानगर स्थित परमेश्वर और हरिओम की जूस की दुकान की जांच करके छिली मौसंबी और अनार दाना को बंद डिब्बे में रखने को कहा गया। जूसर मशीन को कपड़े से ढककर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालानगर स्थित चुन्नीलाल की नारियल गड़ी को नष्ट करवाया। मिलक के क्रमचा गांव स्थित स्थित मोहनलाल की मिठाई की दुकान से छेना का एक नमूना लिया गया। कार्रवाई के दौरान तीन नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खामी मिलने पर वाद दर्ज किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed