फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fire station in rampur

सात करोड़ की लागत से बन रहे फायर स्टेशन का हुआ शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
fire station in rampur
शाहबाद। लंबे अरसे के बाद नगर में प्रस्तावित फायर स्टेशन का शिलान्यास विधायक और एसपी ने किया। शिलान्यास से पूर्व भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

नगर में लंबे समय से फायर स्टेशन बनने की कवायद चल रही थी। शुक्रवार को शाहबाद के राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि में फायर स्टेशन का शिलान्यास किया गया। सात करोड़ छह लाख रुपये की लागत से फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर विधायक राजबाला ने कहा कि फायर स्टेशन न होने के कारण क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अक्सर होने वाले अग्निकांड में जब तक जिला मुख्यालय से दमकल कर्मी और वाहन मौके पर पहुंचते थे तब तक काफी नुकसान हो जाता था। इस अवसर पर एएसपी संसार सिंह, मुख्य शमन अधिकारी अंकुश मित्तल, दिलीप सिंह लोधी, सुरेश बाबू गुप्ता, मुकेश चन्द्र गुप्ता, केपी सिंह, उमेश रस्तोगी, मनीष शर्मा, दर्शन सिंह लोधी, डॉ. इदरीस अहमद, नजमत अली, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

जल्द होगा श्मशान घाट और डिग्री कॉलेज का शिलान्यास
शाहबाद। नगर में फायर स्टेशन के शिलान्यास के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजबाला ने ठकुरिया के श्मशान घाट के शिलान्यास की बात कही और शाहबाद में चौदह करोड़ की लागत से तैयार होने वाले डिग्री कॉलेज के भी जल्द शिलान्यास होने की बात कही। इस दौरान विधायक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से समय-समय पर अपने क्षेत्र की बात करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed