{"_id":"5772d1b94f1c1b0f3e79b147","slug":"fire-in-backery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी में लगी आग, लपटें देखकर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी में लगी आग, लपटें देखकर मची अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पीला तालाब रोड पर बेकरी में लगी आग के बाद बचे माल की तलाश करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र स्थित बेकरी में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग फैलने की आशंका के चलते आसपास के दुकान और मकान मालिक भी घबरा गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग से बेकरी में रखा 70 हजार रुपये का माल खाक हो गया।
गंज थाना क्षेत्र के बजरिया हिम्मत खां निवासी आयशा बी का घर से कुछ दूरी पर बेकरी हाउस है। सोमवार रात परिवार केे लोग बेकरी हाउस बंद करके घर चले गए थे। रात करीब दस बजे अचानक बेकरी हाउस से आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाना शुुरू कर दिया। आस-पास के तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने खुद से प्रयास कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग भड़कती देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, इस पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बेकरी संचालक का परिवार भी आग लगने से परेशान बार-बार बेकरी से सामान निकालने के लिए दौड़ता रहा जिसे लोग आग में घुसने से रोकते रहे। इस दौरान अफरा-तफरी सा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
सीएफओ रेहान अली का कहना है कि शार्ट सार्किट से बेकरी हाउस में आग लग गई थी। करीब एक घंटे के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग लगने से सत्तर हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है।