{"_id":"64249998eaac471b040d0834","slug":"fir-on-mdp-state-president-rampur-news-c-15-1-100214-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एमडीपी के प्रदेश अध्यक्ष आवास के नाम पर 50 हजार लेने और छेड़छाड़ में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एमडीपी के प्रदेश अध्यक्ष आवास के नाम पर 50 हजार लेने और छेड़छाड़ में फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। माईनॉर्टीज डेमोक्रटिक पार्टी (एमडीपी) के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नगर की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली स्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि लगभग दो-ढाई साल पहले उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। औपचारिकताओं के बाद उसे पहली किस्त की धनराशि मिल गई थी। इसके बाद अगली किस्त नहीं आ रही थी। अगली किस्त के लिए लोगों ने बताया कि वह मोहल्ला चक निवासी समाजसेवी अरशद वारसी से जाकर मिले। वह गई तब उससे आवास दिलाने के लिए पचास हजार रुपये ले लिए। इसके बाद जब वह उनके पास दूसरी किस्त अभी तक नहीं आने की शिकायत करने के दो महीने पहले गई उसके साथ छेड़खानी की गई। वह किसी तरह से वहां से भाग निकली।
इस बात की जानकारी घर आकर पति को दी तब वह रिपोर्ट दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा पाए क्योंकि अरशद वारसी असर रसूख वाला व्यक्ति है। अब आवास की किस्त आ गईं तब वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची। कोतवाल शदर मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है। वहीं एमडीपी के प्रदेश अध्यक्ष अरशद वारसी का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।