फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR lodged against Pakistani national teacher

Rampur News: पाकिस्तानी नागरिक शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Pakistani national teacher
पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर 1992 में हासिल की थी नौकरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सैदनगर/रामपुर। शासन के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर शिक्षिका बनी पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ 33 साल के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षिका के खिलाफ अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई थी।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के आतिशबाज मोहल्ला निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना का 17 जून 1979 को पाकिस्तान के सिबगत अली से निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता ले ली। पाकिस्तान में उसने दो बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन

निकाह के करीब तीन साल बाद उसका तलाक हो गया और वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रामपुर अपने मायके लौट आई। इसके बाद वीजा अवधि समाप्त होने के भारत में रह रही फरजाना के खिलाफ एलआईयू की ओर से 1983 में शहर कोतवाली में विदेशी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक नागरिकता का तथ्य छिपाकर 22 जनवरी 1992 में उसने शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी। इसके बाद एलआईयू की जांच में खुलासा होने के बाद शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया था। शासनादेश जारी होने के बाद बीएसए कल्पना देवी की ओर से अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------------
बीएसए ऑफिस के बाबू ने दर्ज कराई प्राथमिकी
शिक्षिका ने 1992 में पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की थी। दर्ज कराई प्राथमिकी में कार्यालय के बाबू मोहित सिंह ने कहा कि फरजाना ने पाक नागरिक होने के बावजूद कूटरचना कर त्रुटिपूर्ण निवास प्रमाणपत्र के आधार पर उप्र बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विकास खंड सैदनगर के प्राथमिक विद्यालय कुम्हरिया में नियुक्ति प्राप्त की थी। मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक शिक्षिका फरजाना के खिलाफ अजीमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

--------------
शिक्षा विभाग की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अजीमनगर थाने में शिक्षिका पर पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाकर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। -विद्यासागर मिश्र, एसपी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed