फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against six persons for dj

Rampur News: देर रात तक डीजे बजाने पर दूल्हा सहित 6 पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
fir against six persons for dj
देर रात तक डीजे बजाने पर दूल्हे सहित 6 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बुधवार को जानी थी बरात, मंगलवार की रात बज रहा था डीजे
तीन आरोपियों को थाने ले आई पुलिस, जमानत पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। शादी समारोह में देर रात डीजे बजान के आरोप मे पुलिस ने दूल्हे सहित छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 291 और 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तीन आरोपियों को थाने ले आई। बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया गया।

मामला शाहबाद क्षेत्र के भरतपुर गांव का है। बुधवार को यहां से कुंदरकी क्षेत्र में एक बरात जानी थी। बरात से एक दिन पहले मंगलवार की रात को आयोजित कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। आयोजकर्ता सारे नियम कायदे भूल गए और देर रात तक डीजे बजाते रहे। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस डीजे का सामान उठाकर थाने में ले आई। इस मामल में दूल्हा गुलफाम, उसके पिता सरवर, प्रकाश, अतीक, सलमान और सल्लन शाह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस ने अतीक, प्रकाश और सलाम को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उनको थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है कि सुबह 5.30 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाई जा रही थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed