{"_id":"6a9dca5cf52b7401d60df114","slug":"fir-against-seven-people-in-a-land-dispute-rampur-news-c-282-1-rmp1004-179486-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जमीन के विवाद में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जमीन के विवाद में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन और मेंथा प्लांट विवाद में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता मुस्तफा अहमद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
मुस्तफा अहमद ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके बेटों को मुकदमों में फंसाने तथा जमीन को लेकर दबाव बनाने की धमकी दी गई। शिकायत के अनुसार, ग्राम चक हरदासपुर में 1978 में करीब 0.376 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई थी। इस जमीन पर मेंथा प्लांट लगाया गया था। प्लांट की देखरेख के लिए रिश्तेदार इश्तियाक हुसैन को फर्म में भागीदार बनाया गया था।
इश्तियाक हुसैन की मृत्यु के बाद जमीन और प्लांट को लेकर विवाद शुरू हुआ। मुस्तफा अहमद ने बताया कि इस विवाद से उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी हुई है। पुलिस ने रिजवान हुसैन, सुलेमान हुसैन, शाहजहां, इकबाल हुसैन, शहादत हुसैन, जीशान अहमद और रियासत हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद