{"_id":"6a9dca8393356fef3f0d755d","slug":"dispute-over-rented-table-couple-assaulted-case-registered-against-four-rampur-news-c-282-1-smbd1027-179478-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किराये की टेबल पर हुआ विवाद, दंपती से मारपीट, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किराये की टेबल पर हुआ विवाद, दंपती से मारपीट, चार पर रिपोर्ट
Mon, 07 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। मोहल्ला असदुल्लापुर में किराये की टेबल को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक महिला और उसके पति को मारपीट कर घायल किया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम 7:30 बजे उनके जेठ के बेटे अंकित ने किराये से वापस आई टेबल को अपना बताया। महिला के मना करने पर अंकित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर अंकित की मां सुषमा और भाई अंश व वंश भी लाठी-डंडे व ईंट लेकर आ गए। उन्होंने दंपती से मारपीट की। लक्ष्मी देवी के सिर व आंख में चोटें आईं और पति संजू को भी चोटें लगीं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित, उसकी मां सुषमा और अंश व वंश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद