फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fertilizer crisis: Farmers worried, hopes for a good crop are drying up

खाद संकट : किसान परेशान, सूख रहे अच्छी फसल के अरमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer crisis: Farmers worried, hopes for a good crop are drying up
रामपुर। जिले में डीएपी के बाद अब यूरिया का संकट गहराया हुआ है। अधिकांश साधन सहकारी समितियां एवं इफ्को केंद्र यूरिया न होने की वजह से सूने पड़े हैं और किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने अफसरों से यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। किसानों को समय पर खाद न मिलने से फसल अच्छी न होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

गेहूं बुवाई के सीजन में शुरुआत के 15 दिन किसान डीएपी की समस्या से जूझते रहे। किसानों ने जैसे-तैसे डीएपी हासिल कर ली और गेहूं की बुवाई कर ली। अब किसान गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं और उससे पहले यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। ऐसे में फिर किसान परेशान हो रहे हैँ।
विज्ञापन

सुबह से किसान सहकारी समितियां पर पहुंच जाते हैं, लेकिन खाद न मिलने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समय से उर्वरक ही नहीं मिल पाएगा तो कैसे फसल तैयार कर पाएंगे। शनिवार को शहर से सटी किसान सेवा सहकारी समिति अजीतपुर, ककरौआ, पनवड़िया आदि पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं थी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि यूरिया की रैक आने वाली है। समितियों एवं इफ्को केंद्रों को पहले यूरिया दी जाएगी। किसानों को यूरिया की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

निजी दुकानों पर हो रही अधिक वसूली

प्राइवेट उर्वरक विक्रेता 1350 रुपये में मिलने वाली डीएपी की बोरी 1600 रुपये तक का बेच रहे हैं। वहीं अब 266.50 रुपये वाली यूरिया की बोरी 300 रुपये तक की किसानों को दी जा रही है। किसान मजबूरी में खाद खरीद भी रहे हैं। कृषि अधिकारियों का कहना है कि ओवररेट उर्वरक बेचने वाले दुकानदारों की किसान शिकायत करें। ऐसे उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


-------------------

बिलासपुर में यूरिया न होने से किसान परेशान
किसान सेवा सहकारी समिति नगर व सहकारी संघ पर बीते तीन दिन से यूरिया उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। खाद न होने की वजह से शनिवार को समिति व संघ का कार्यालय बंद दिखाई दिया। एडीओ कोऑपरेटिव राजनाथ सिंह ने बताया कि खाद मंगाने के लिए एडवांस में ड्राफ्ट भी भेज दिया है।शीघ्र ही खाद मंगाकर सोमवार से वितरण कराया जाएगा।

--------------------

बोले किसान


मैं यूरिया खाद के लिए बीते तीन-चार दिन से समिति के चक्कर काट रहा हूं, मगर खाद नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से मुझे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुन्ने अहमद, किसान, ग्राम ज्वालापुर, बिलासपुर।
-------------------


यूरिया खाद न मिलने की वजह से गेहूं की बुवाई पीछे हो रही है। अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
छत्रपाल, किसान, ग्राम कनकपुर, बिलासपुर।


----------------------

जैसे-जैसे खाद की उपलब्धता हो रही है उसे समितियां पर पहुंचा जा रहा है। किसानों की फसल को नुकसान न पहुंचे इसका ध्यान रखा जा रहा है।

-- डॉ. गणेश गुप्ता, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed