{"_id":"616b2a5a8bbd4d70070d42a2","slug":"false-information-rampur-news-mbd406395251","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में हुआ नुकसान तो गढ़ दी लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार में हुआ नुकसान तो गढ़ दी लूट की झूठी कहानी, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कारोबार में घाटा होने पर एक कारोबारी ने उधार ली गई रकम के भुगतान से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। लूट की सूचना पर पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई लेकिन, कुछ देर बाद ही पुलिस ने कारोबारी द्वारा बताई गई लूटी हुई कार, मोबाइल और पर्स बरामद कर लिया। जांच में लूट की घटना झूठी मिलने पर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर सैफुद्दीन खां निवासी हसनान खां जूते-चप्पल के थोक कारोबारी हैं। हसनान खां ने शुक्रवार शाम को शहजादनगर थाने पहुंचकर पुलिस को लूट की सूचना दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी एक कार, मोबाइल फोन और पर्स को लूट लिया गया है। इस पर तुरंत ही इस मामले की जांच उप निरीक्षक मदनपाल सिंह ने शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हसनान खां जूते-चप्पल का थोक विक्रेता हैं। पुलिस के अनुसार हसनान खां को कारोबार में करीब एक करोड़ रुपये का घाटा हो गया था।
हसनान खां द्वारा अपने साथियों का पैसा लेकर व्यापार में लगाया गया था। व्यापारियों द्वारा हसनान खां से लगातार अपने पैसे की मांग की जा रही थी। इस पर व्यापारियों का पैसा देने से बचने के लिए हसनान खां ने लूट की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने जांच करते हुए हसनान खां की कार थाना क्षेत्र में झुनैया पुल के पास फैक्टरी के बाहर खड़ी हुई बरामद कर ली।
विज्ञापन
साथ ही पास में ही जमीन में दबाए गए आईफोन और पर्स को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पर्स के साथ एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। एसओ शहजादनगर प्रदीप मलिक ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने वाले हसनान खां को गिरफ्तार कर लिया है।