फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex mla sanjay kapoor issue

पूर्व विधायक संजय कपूर के आचार संहिता उल्लंघन मामले में 29 को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ex mla sanjay kapoor issue
रामपुर। पूर्व विधायक संजय कपूर के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें गवाह के न आने के कारण अगली तारीख 29 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

मामला भोट थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि साल 2012 में विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी संजय कपूर के सनकरा गांव में हाईवे किनारे स्थित दुकानों पर पोस्टर लगे हुए थे। जिन पर मुद्रक और प्रकाशक की जानकारी नहीं थी। जिस पर इसे आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए स्टेटिक टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट वसीम मियां ने भोट थाने में संजय कपूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मंगलवार को इस मामले में तारीख थी, जिसमें एक गवाह प्रीतम सिंह की गवाही होनी थी, लेकिन गवाह के कोर्ट न आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 29 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed