फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electric buses will come after Holi, will run as per the route

Rampur News: होली के बाद आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, रूट के हिसाब से दौड़ेंगी

Wed, 28 Feb 2024 03:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will come after Holi, will run as per the route
रामपुर। केंद्र सरकार की योजना के तहत होली के बाद जिले में 50 इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। इसके लिए ग्रामीण इलाके से लेकर शहर तक के रूट निर्धारण भी कर दिया गया है। इससे शहरवासियों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रामपुर जिले में जल्द आने वाली 50 इलेक्ट्रिक बसों का रूट निर्धारित कर दिया गया है। ये बसें लोकल रूट पर दौड़ेंगी, जिससे नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा होगी। ये बसें 35 सीटर होंगी। साथ ही इनका संचालन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। केंद्र सरकार की हर जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना परवान चढ़ रही है। इस योजना के तहत रामपुर से अलग-अलग तहसीलों के लिए बसें चलाई जाएंगी। सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक समेत नौकरीपेशा और अन्य कामकाज करने वालों को सुविधा मिलेगी। यह बसें सुबह छह बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। रात 10 बजे तक संचालन के बाद इनको पैगा गांव में बनने वाली वर्कशाप में खड़ा कर दिया जाएगा। होली के बाद लोगों को इसकी सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन


इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
रामपुर-मिलक-रामपुर-शाहबाद-सैफनी
रामपुर-टांडा-दढ़ियाल
रामपुर-केमरी, बिलासपुर

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारण कर दिया गया है। इन बसों को सुबह छह से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। इससे सुबह जल्दी जाने वाले लोगों को सुविधा रहेगी। होली के बाद तक इलेक्ट्रिक बसें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed