फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight accused arrested for murderous attack on Pradhan's husband

Rampur News: प्रधान के पति पर जानलेवा हमला करने में आठ आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested for murderous attack on Pradhan's husband
भोट। प्रधान के पति पर फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों में से आठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के सदराखेड़ा गांव निवासी व मुल्लाखेड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान के पति जोगेंद्र सिंह पर मंगलवार शाम खूंटाखेड़ा गांव के पास पुरानी रंजिश के चलते फायर कर जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू से भी हमला किया गया था। हमले में जोगेन्द्र सिंह व उनका साथी बाल-बाल बच गए थे। देर रात पुलिस ने जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर खूंटाखेड़ा गांव निवासी सर्वजीत सिंह, मिलक खानम थाना क्षेत्र के डिलारी गांव निवासी संदीप और नरेंद्र, बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मुल्लाखेड़ा गांव निवासी सुबोध व बरेली जनपद के रिसौली गांव निवासी शमशेर सिंह तथा उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा निवासी सिमरन दीप सिंह, आशू भंडारी, करन सिंह, शाहिल, जयकिशन व एक अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए अलग -अलग टीमों का गठन कर दिया था।

बुधवार दोपहर में पुलिस ने टीम ने थाना क्षेत्र के पजावा गांव स्थित शराब की दुकान के पास से आरोपी संदीप, नरेंद्र, सिमरनदीप सिंह, आशुतोष उर्फ आशू भंडारी, शमशेर सिंह, करन सिंह, जयकिशन और शाहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से पिस्टल, चार कारतूस, दो चाकू, आठ फोन, दो कार व सात हजार चार सौ रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed