फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to the increase in the water level of the Kosi river, the heartbeat of the people of the nearby villages increased.

Rampur News: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव के लोगों की बढ़ीं धड़कनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Due to the increase in the water level of the Kosi river, the heartbeat of the people of the nearby villages increased.
रामपुर। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में पूरी तरह से जलमग्न हैं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन

रामगंगा-कोसी नदी के आसपास रुस्तमपुर, छप्पर्रा, रवन्ना दलेल नगर, प्राणपुर, घोसीपुरा, सालेपुर के साथ ही ईश्वर और अन्य गांव समाहित हैं। इन गांवों में मानसून के दिनों से ही ग्रमीण काफी भयभीत हैं। यहां पर कोसी नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ा है। इससे पहले 3300 क्यूसेक पानी कोसी में बढ़ने से जल स्तर पर काफी असर पड़ा था। लोगों के घरों की चौखट से कुछ दूरी तक पानी आ गया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था और राहत दिलाई थी। इसके बाद बीच में जल स्तर सामान्य हुआ तो लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को दोबारा से सात हजार क्यूसेक पानी बढ़ने से इजाफा हो गया है। जिससे आसपास के गांवों के इलाकों में पानी बढ़ गया है। जिससे इन गांवों की 20 हजार के करीब आबादी की धड़कनें फिर तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन


---
रामगंगा-कोसी नदी में इससे पहले 3300 क्यूसेक पानी था, जबकि अब सात हजार के आसपास है। जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन अभी खतरे के निशान से दूर है।
-सियाराम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, रामपुर
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed