फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dogs have become dangerous, attacking 9,000 people in three months.

Rampur News: खतरनाक हुए कुत्ते, तीन महीने में नौ हजार लोगों पर किया हमला

Tue, 19 May 2026 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dogs have become dangerous, attacking 9,000 people in three months.
रामपुर। गर्मी के मौसम में लावारिस कुत्तों का आतंक जिले में लगातार बढ़ रहा है। मार्च से मई के बीच जिले में नौ हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है। हालात यह हैं कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और महिलाएं घर से बाहर निकलने में हिचकिचा रही हैं, लेकिन नगर पालिका की व्यवस्था अब तक प्रभावी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि खतरनाक और बीमार कुत्तों को इंजेक्शन लगाकर मारा जा सकता है। पालिका के पास खूंखार कुत्तों को चिह्नित करने का कोई इंतजाम नहीं है। एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर भी शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसके निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

0000
44 लाख रुपये का टेंडर अब तक अधर में
करीब छह महीने पहले नगर पालिका ने मैसर्स श्याम हेल्पिंग इनसाइज को 44 लाख रुपये का टेंडर दिया था, लेकिन अब तक कुत्ते पकड़ने का काम शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को बोर्ड में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
इन क्षेत्रों में ज्यादा दहशत
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों के हमले नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। मोहल्ला शाहबाद गेट, तीतरवाली पाकड़, घेर मियां खां, घेर सलामत खां, सिविल लाइंस, बमनपुरी, मंगल की पैठ और चपटा कॉलोनी में कुत्ते झुंड में घूम रहे हैं और गाड़ियों के नीचे दुबककर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।


0000000000000000000000
अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार यहां इतने लोगों को कुत्ताें ने काटा-
रामपुर – 2,200 लोगों को
टांडा – 2,108
बिलासपुर – 1,733
मिलक – 1,800
शाहबाद – 1,167
---------------
वर्जन---
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। अब ऐसे कुत्तों को चिह्नित किया जाएगा और इसके बाद पशु चिकित्सक के साथ बातचीत करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed