फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dogs bitten 75 people in a single day

एक ही दिन में 75 लोगों को कुत्तों ने काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dogs bitten 75 people in a single day
एक ही दिन में 75 लोगों को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन

रामपुर। जिले में कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को काटकर घायल कर देते हैं। दिवाली के दिन कुत्तों ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। दिवाली के बाद मंगलवार जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। सिर्फ जिला अस्पताल में ही 60 से अधिक लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो एंटी रेबीज लगवाने वालों की संख्या 75 से अधिक है।

रामपुर में कुत्तों का आतंक कई सालों से है। कुत्तों के काटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कुत्ते कई जानवारों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार नगरपालिका और नगर पंचायत से की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समस्या नहीं हो सका है। कुत्तों की समस्या ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी है। रामपुर के राम विहारी कॉलोनी में कुत्ते कई बछड़ों को अपना निवाला बना चुके हैं। इसकी शिकायत नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन भी कई गई थी, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रात के वक्त कुत्ते गलियों और सड़कों के किनारे झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। रात के वक्त आने-जाने वालों पर ये टूट पड़ते हैं। कई बार ये दो पहिया वाहनों के पीछे दौड़ लगाते हैं, जिसकी वजह से तेज गति से बाइक भगाने के चक्कर में कई हादसे भी हो चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दिवाली की रात कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों को काटा है। इसके बाद लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed