फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   DM Ravindra came into limelight for providing roof to the needy.

Rampur News: जरूरतमंदों को छत मुहैया कराने के लिए चर्चा में आए थे डीएम रविंद्र

Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
DM Ravindra came into limelight for providing roof to the needy.
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ का कार्यकाल अच्छा रहा। वह गरीबों व दिव्यांगों को जनसहयोग के माध्यम से छत उपलब्ध कराने के बाद काफी चर्चा में आए। रामपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

2013 बैच आईएएस रविंद्र कुमार मांदड़ रामपुर में छह मार्च 2021 को रामपुर आए थे। वह यहां करीब दो साल 11 माह तक रामपुर रहे। लोकसभा चुनाव से पहले शासन ने उनका तबादला कर दिया। यह संभावना पिछले काफी समय से जताई जा रही थी कि डीएम का तबादला हो जाएगा। शासन ने अब उन्हें जौनपुर का डीएम बनाया है। रविंद्र कुमार मांदड़ दो साल 11 माह तक रहे। अपने रामपुर में कार्यकाल के दौरान उनके कई कार्य चर्चा में रहे। वह किसी भी सियासी विवाद से भी दूर रहे। उन्होंने अपने स्तर से गरीबों व दिव्यांगों को छत उपलब्ध कराने के लिए योजना शुरू की थी, जिसके तहत वह अब तक करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मुफ्त में घर बनवाए। उन्होंने जन सहयोग के माध्यम से गरीबों के लिए छत उपलब्ध कराई। इसके अलावा उन्हें कुपोषण की मुहिम को दूर करने में बेहतर योगदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें सम्मानित किया। वह पहले डीएम हैं, जिन्होंने इतने लंबे समय तक विवादों से दूर रहकर काम किया।
विज्ञापन


जोगिंदर सिंह ने संभाला रामपुर के डीएम का चार्ज
शासन ने बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को रामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया है। उन्होंने मंगलवार शाम रामपुर पहुंचकर चार्ज लिया। उन्होंने इस दौरान अफसरों के साथ औपचारिक मुलाकात की। 2015 बैच के आईएएस अफसर जोगिंदर सिंह पहली बार किसी जिले के डीएम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह शासन की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करेंगे। उन्होंने जनसमस्याओं के निस्तारण कराने की बात कही। कहा कि शासन की जो भी योजनाएं होंगी उनको धरातल पर लाया जाएगा। चार्ज लेने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी जिलाधिकारी का मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed