फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   DM posted a picture of Corona champs, people appreciated

डीएम ने पोस्ट की कोरोना चंपुओं की तस्वीर, लोगों ने सराहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM posted a picture of Corona champs, people appreciated
रामपुर। बार-बार अपील के बाद भी जो लोग घर से बिना मास्क लगाए निकल रहे हैं। उन लोगों को सबक सिखाने के लिए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने उनके फोटो अपने फेसबुक पेज पर कोरोना चंपू के नाम से पोस्ट कर दिए। कुछ देर में ही तमाम लोगों ने इस पहल की सराहना की और जो भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह लगातार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क प्रयोग करने, व्यक्तिगत दूरी बनाने और नियमित अंतराल पर हाथों को साबुन से धोने या सैनेटाइज करने की अपील कर रहे हैं। कोरोना बचाव में मास्क के महत्व को बताते हुए लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं लेकिन, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही व्यक्तिगत दूरी का ध्यान रख रहे हैं। जिस पर सोमवार रात में प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों में बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले लोगों के फोटो खींचे और उन्हें जिलाधिकारी ने अपने फेसबुक पेज पर कोरोना चंपू नाम देते हुए पोस्ट कर दिया। कुछ ही देर में जिलाधिकारी की यह पोस्ट वायरल हो गई। करीब सवा सौ लोगों ने इसे शेयर किया तो डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट कर मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इस पहल को उचित बताया।
विज्ञापन

गांवों में न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग
रामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग प्रशासन की अपील और कोरोना संक्रमण के जोखिम को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों की यही लापरवाही लगातार गांवों में कोरोना वायरस के प्रभाव को बड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में लोग घर से बाहर निकलते समय न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और, न ही दुकानों से लेकर अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे और न ही ग्राहकों को मास्क लगाकर ही सामान देने की बाध्यता नजर आ रही है। गांव-कस्बों में लोग बिना मास्क ऐसे ही घूम रहे हैं। कई स्थानों पर साप्ताहिक बाजारों में एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों दुकानें लग रहीं है। जिन पर एक दुकानदार के साथ दस-पंद्रह लोग बेवजह खड़े रहते हैं और ये लोग न तो मास्क लगाए होते हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed