फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   District-level selection trials for sports will begin on October 4.

Rampur News: चार अक्तूबर से शुरू होंगे खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल

Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
District-level selection trials for sports will begin on October 4.
रामपुर। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत रामपुर में विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल चार अक्तूबर से शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर के ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जहां से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। सीनियर पुरुष बॉक्सिंग के ट्रायल चार अक्तूबर, कबड्डी के पांच अक्तूबर, हैंडबाल के नौ अक्तूबर और कुश्ती के 10 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे होंगे।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष क्रिकेट के ट्रायल 19 अक्तूबर, सीनियर महिला हैंडबाल, पुरुष फुटबाल और पुरुष वालीबाल के ट्रायल 25 अक्तूबर तथा महिला फुटबाल के ट्रायल 27 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन एवं ट्रायल मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को शामिल कर मंडलीय टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिताएं मेरठ, गोरखपुर, मिर्जापुर, बांदा-चित्रकूट, झांसी, आजमगढ़, देवीपाटन-गोंडा, कानपुर और बस्ती में निर्धारित तिथियों पर होंगी।

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed