फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dhanteras: It rained a lot of money, the heart and soul of the traders blossomed

धनतेरस : खूब बरसा धन, खिल उठा व्यापारियों का तन-मन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: It rained a lot of money, the heart and soul of the traders blossomed
रामपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। त्योहार पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक दुकानों पर खरीदारी को जुटे रहे। कुल मिलाकर धनतेरस पर 200 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। जमकर हुए कारोबार से व्यापारी खुश दिखाई दिए। धनतेरस पर सराफा और बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में भी खूब ग्राहक पहुंचे। सराफा बाजार में सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई। इसके अलावा लोगों ने सोनू और हीरे के आभूषण भी खरीदे। वहीं ऑटोमोबाइल में दोपहिया वाहनों की बंपर बिक्री हुई। तमाम ग्राहकों ने चौपहिया वाहन भी खरीदे। यही नहीं बर्तन बाजार की खनक रात तक गूंजती रही। इसके अलावा रेडीमेड गारमेंट और इलेक्ट्राॅनिक बाजार पर भी खूब धनवर्षा हुई। इसके अलावा अन्य सामान के बाजार में भी ग्राहक पहुंचे। इसके चलते कुल मिलाकार धनतेरस पर कारोबार 200 करोड़ को पार कर गया।
विज्ञापन

---------
ऑटोमोबाइल सेक्टर :-
शहर में ऑटोमोबाइल सेक्टर की अगर बात करें तो यहां पर 10-12 बड़े शोरूम हैं। जिन पर काफी समय से बुकिंग चल रही थी। धनतेरस पर लोगों ने वाहन खरीदे। दिनभर में करीब 1000 बाइकों की बिक्री हुई। वहीं चौपहिया वाहन शहर के अंदर 40 बिके। इसके अलावा सात से आठ थ्री व्हीलर की बिक्री भी हुई। वाहन डीलरों ने कहा कि उम्मीद से बढ़कर कारोबार हुआ। धनतरेस पर करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ। वाहन डीलरों को दीपावली पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

------
सराफा बाजार
शहर में छोटे-बड़े 150 ज्वेलर्स शोरूम हैं। धनतेरस के दिन भर खरीदारी होती रही है। खासकर साढ़े सात सौ से 1000 तक के सिक्के की खरीदारी सबसे अधिक बिक्री हुई। इसके अलावा सोने और हीरे की भी खूब बिक्री हुई। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार बेहतर रहा। सराफा व्यापारियों का कहना है कि इस बार उम्मीद से दोगुनी खरीदारी हुई है। धनतेरस के त्योहार पर सराफा बाजार 80 करोड़ के पार गया है। अभी दीपावली पर भी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बर्तन बाजार :
शहर में बर्तन बाजार की 150 के करीब दुकानें हैं। धनतेरस के त्योहार पर इन दुकानों पर खूब ग्राहक उमड़े। लोगों ने जरूरत के हिसाब से जमकर बर्तन खरीदे। धनतेरस पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई, जो रात तक रही। बाजार में पिछली बार की अपेक्षा काफी ज्यादा बिक्री हुई। व्यापारियों ने बताया कि बड़े आइटम तो बिके ही हैं, लेकिन छोटे आइटम पर लोगों का ज्यादा फोकस रहा है। बर्तन बाजार 70 करोड़ के पार चला गया।

क्या कहते हैं व्यापारी :----
------
ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े दिनों बाद तेजी देखने को मिली है। इतना रिस्पांस तो पिछली बार भी नहीं रहा था। इस बार 15 करोड़ का कारोबार शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुआ। खासकर बाइकों की बिक्री सबसे अधिक हुई है। अभी दीपावली का त्योहार शेष है। इसमें अभी और अभी ज्यादा कारोबार रहने की उम्मीद है।
-सरदार निर्मल सिंह, ऑटोमोबाइल डीलर
------
इस बार धनतेरस पर जमकर बिक्री हुई। शहर भर की अगर बात की जाए तो सराफा कारोबार 80 करोड़ के पार हो गया। दीपावली के त्योहार तक इसमें और बेहतर होने की उम्मीद है। अभी एक दिन शेष है और इसके बाद दीपावली का त्योहार भी है। दीपावली वाले दिन तक भी अच्छी खासी सेल रहती है।
- नरेश सिंघल, सराफा कारोबारी
------
बर्तन बाजार पर मां लक्ष्मी की कृपा ही हुई है कि अभी तक जितना कारोबार के बारे में सोचा था उससे बेहतर ही रहा है। बर्तनों की धूम एक दिन ही रहती है, लेकिन एक दिन के हिसाब से भी काफी बेहतर रहा है। पिछली बार की अपेक्षा तेजी आई है। 60-65 के हिसाब से अनुमान लगाया था, लेकिन करीब 70 करोड़ का कारोबार हुआ। शनिवार को भी अच्छी बिक्री होने का अनुमान है।
-शोभित अग्रवाल, बर्तन व्यापारी
------
वैसे तो त्योहार के सीजन से ही खरीदारी शुरू हो जाती है, लेकिन धनतेरस के त्योहार पर काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है। वाशिंंग मशीन, 1फ्रिज की बिक्री अधिक हुई है। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्राॅनिक के अन्य उपकरणों की खरीदारी भी बेहतर रही है। धनतेरस के त्योहार पर अभी तक की करीब 50 लाख रुपये तक का कारोबार हुआ है, अभी दीपावली का त्योहार शेष है। इस पर भी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।

-विजय जौली, व्यापारी, इलेक्ट्राॅनिक बाजार
-------------
रामपुर में कपड़ा कारोबार ठीक-ठाक रहा है। धनतेरस पर कपड़े अधिक नहीं बिकते, लेकिन दीपावली को देखते हुए कपड़ा बाजार में उछाल है। आमतौर पर 10 लाख तक की बिक्री हो जाती है, लेकिन त्योहार होने की वजह से करीब 40 लाख तक का कारोबार अभी रहा है। दीपावली का दिन शेष है। उम्मीद है इस पर अधिक बिक्री हो सकती है।
-शाकिबशम्सी, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed