फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Despite shutdown, electric current ran, lineman died, ruckus by keeping dead body on the road

Rampur News: शटडाउन के बावजूद दौड़ा करंट, लाइनमैन की मौत, सड़क पर शव रखकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Despite shutdown, electric current ran, lineman died, ruckus by keeping dead body on the road
रामपुर। शटडाउन लेकर बिजली लाइन पर काम कर रहे संविदा पर तैनात लाइनमैन नावेद (25) की करंट लगने से मौत हो गई। शटडाउन लेने के बावजूद करंट दौड़ने से परिजन आक्रोशित हो गए। लाइनमैन के शव को नवाबगेट बिजलीघर के सामने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत किया। वहीं एसडीओ ने परिजनों पर बिजलीकर्मियों की पिटाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बेरियान निवासी नावेद बिजली विभाग में संविदा कर्मी के तौर पर लाइनमैन पद पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को रजा इंटर काॅलेज से जुड़े मिस्टनगंज फीडर पर बिजली खराबी को देखने के लिए सुबह करीब नौ बजे पहुंचे थे।
विज्ञापन

साथी कर्मियों ने बिजलीघर से शटडाउन लिया हुआ था, लेकिन अचानक से तारों में करंट दौड़ गया, नावेद करंट लगने से नीचे आ गिरा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे और शव लेकर सीधे नवाबगेट बिजलीघर पहुंच गए, जहां पर परिजनों ने जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। साथ ही इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों का आरोप था कि बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से नावेद की मौत हुई है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक के भाई नदीम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें बिजली विभाग के अवर अभियंता, एसएसओ पर कार्रवाई करने की मांग की है। शहर कोतवाल पवनवीर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एसडीओ प्रथम एसपी सिंह ने बताया कि नवाबगेट बिजलीघर पर जाम लगाने के दौरान कुछ लोगों ने नवाबगेट बिजलीघर में तैनात कर्मियों के साथ मारपीट की। हालांकि, अभी बिजली विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।


---------------------------
जवाब देने से कतराते रहे अधिकारी
शटडाउन लेने के बाद भी लाइन में बिजली करंट कैसे दौड़ गया और इस मामले में जवाब देने से बिजली विभाग के अफसर कन्नी काटते रहे। अधिशासी अभियंता इमरान खां ने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया कि वह रामपुर में नहीं थे। इसलिए उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने भी ऐसा ही जवाब दिया। एसडीओ प्रथम एसपी सिंह भी नहीं बता सके कि करंट कैसे दौड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed