{"_id":"5797bd804f1c1b356421f312","slug":"demanding-of-arresting-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को डा ताज मुहम्माद की गिरफरतारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन देने जाते बाल्मिकि समाज के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलात्कार के प्रयास के मामले में फंसे शहर के डाक्टर ताज मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी से मुलाकात कर आरोपी डाक्टर को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। समाज के लोगों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व सभासद के साथ डाक्टर द्वारा किए गए रेप के प्रयास व उनके साथ जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने का मामला गर्मा गया है। वाल्मीकि समाज के लोग पूर्व सभासद के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासंघ के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष विक्की राज के नेतृत्व में समाज के तमाम लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां उन्होंने डाक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसपी से भी मुलाकात की। महासंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसपी को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
साथ ही डाक्टर द्वारा किए गए व्यवहार की कड़ी शब्दों में निंदा की। कहा कि वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर यदि डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। नवीन राही, राजेश रत्न, अमित वाल्मीकि, राकेश टूली, ओमप्रकाश, शंकर आनंद, अरुण वाल्मीकि, कमल द्रविड़, अजय, अमित कुमार, तरुण, आकाश, शरद, अभिषेक, राम प्रकाश, अतुल, अभिषेक, विक्की सिंह, सूरज वाल्मीकि, अमर किशोर रहे।