फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   demand of induction pot

मद्रासी के साथ इंडक्शन बर्तनों की डिमांड

Fri, 28 Oct 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
demand of induction pot
रामपुर में जामा मस्जिद के पास बर्तन बाजार में धनतेरस के लिए सजीं बर्तन की दुकानें।

विज्ञापन

धनतेरस को लेकर बाजार परवान पर चढ़ने लगा है। दुकानदारों को बस अब ग्राहकों का इंतजार है। बाजार में स्टील और पीतल के बर्तनों की जबरदस्त डिमांड   देखी जा रही है। बाजार में क्राकरी के आइटमों की भी डिमांड की जा रही है।

 धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। परिवारों में नए बर्तन  खरीदने की परंपरा है। हर साल धनतेरस पर करोड़ों रुपये का कारोबार होता रहा है, फिलहाल अभी इस बार बाजारों में त्योहार की रौनक थोड़ी फीकी है। हालांकि  दुकानदार अपने प्रतिष्ठान सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बर्तन बाजार  में नई डिजाइन के तमाम बर्तन मंगाए गए हैं। स्टील के बर्तनों की डिमांड धनतेरस पर खूब रहती है। इसलिए बर्तन बाजार पूरी तरह तैयार होने लगा है। शहर के ज्वाला नगर, बर्तन बाजार, मिस्टन गंज, बाजार नसरुल्ला खां, सिविल  लाइंस, गुरुद्वारा रोड पर बर्तन बाजार पूरी तरह सजा हुआ है। 
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि विभिन्न ब्रांडों के बर्तन भी मार्केट में उतारे गए हैं। इसके साथ ही इंडक्शन बर्तनों की भी जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। इंडक्शन चूल्हे बिजली से चला करते हैं। इन्हीं चूल्हों के लिए स्पेशल तौर पर इंडक्शन बर्तन   विभिन्न कंपनियों की ओर से उतारे गए हैं। दो से पांच हजार रुपये तक चूल्हा बाजार में उपलब्ध है। इसके साथ ही पीतल के बर्तन भी डिमांड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed