फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for the appointment of a permanent Executive Officer in Masvasi.

Rampur News: मसवासी में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग

Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand for the appointment of a permanent Executive Officer in Masvasi.
रामपुर। मसवासी नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर सभासदों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी न होने से विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सभासदों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी की केवल अस्थायी व्यवस्था है, जिसके चलते प्रशासनिक निर्णय समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि सड़क निर्माण, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक स्वीकृतियों और निर्णयों में देरी के कारण नगर का विकास प्रभावित हो रहा है तथा लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सभासदों ने मांग की है कि नगर पंचायत मसवासी में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की जाए अथवा वर्तमान में कार्यरत अस्थायी अधिशासी अधिकारी को स्थाई किया जाए। ज्ञापन पर सभासद अनिल कुमार, साहिबे नूर, मो. उवैश, मोहम्मद इरशाद अंसारी, जितेंद्र चंद्रा सहित अन्य सभासदों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed