फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Defence testimony completed in Abdullah's two PAN card case

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में बचाव पक्ष की गवाही पूरी

Sat, 26 Jul 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Defence testimony completed in Abdullah's two PAN card case
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई। इसके साथ ही अब इस मामले में अब अंतिम बहस के लिए 29 जुलाई की तारीख तय कर दी है,वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के डूंगरपुर मामले में गवाह के न आने से सुनवाई टल गई।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट रखने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी बनाए गए हैं। यह मामला एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस वक्त बचाव पक्ष की गवाही चल रही थी। शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से दिलीप को कोर्ट में पेश किया गया था,जिसकी गवाही जो कि पूरी हो गई। शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोर्ट में बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई है। इस माम्ले में अब अंतिम बहस होगी। इसके लिए 29 जुलाई की तारीख तय कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के खिलाफ गंज थाने में दर्ज डूंगरपुर मामले में सुनवाई होनी थी,लेकिन गवाह नहीं आया। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई नहीं हो सकी है। इसकी सुनवाई 30 जुलाई को होगी।
विज्ञापन



मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में तीन और गवाहों की गवाही
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र की एक बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट अभिनोजन की ओर से पीड़िता बालिका के भाई समेत दो अन्य की गवाही कराई गई। तीनों की गवाही कोर्ट में पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। यहां बताते चलें कि यह मामला सैफनी में दर्ज हुआ था। इसका आरोपी इस वक्त जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed