फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two lac loot from women

महिला से दिनदहाड़े दो लाख की लूट 

Fri, 23 Feb 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
two lac loot from women
रामपुर में कुंडा मोहल्ला में महिला आयशा बी से हुई लूट की घटना के बाद जानकारी करती पुलिस। अमर उजाला

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े सऊदी अरब में रहने वाले एक कारोबारी के घर में घुसकर चार महिला बदमाशों ने दो लाख रुपये का माल लूट लिया।  महिला बदमाशों ने घर में घुसकर गृहस्वामिनी को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला बदमाशों की तलाश की,लेकिन वह जब तक वह तलाश कर पाती तब तक वह फरार हो चुकी थीं। 

लूटपाट की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कुंडा की है। कुंडा मुहल्ला निवासी बाकर अली खां सऊदी अरब में कारोबार करते हैं। उनका परिवार इस मुहल्ले में रहता है। वह इस वक्त घर पर आए हुए थे। गुरुवार की दोपहर बाकर खां घर से बाहर गए हुए थे,जबकि उनकी बेटी स्कूल गई हुई थी। घर पर बाकर की पत्नी आयशा बी अकेले थी। दोपहर करीब तीन बजे चार बुरकानशीं महिलाएं उनके घर पहुंच गईं,जहां पर उन्होंने मकान देखने का बहाना बनाया और फिर वह मकान में घुस गईं।
विज्ञापन


  घर में घुसते ही महिलाओं ने आयशा बी के मुंह में रुमाल ठूंस दिया और वह कुछ ही देर में बेहोश हो गई। इस बीच एक महिला बदमाश ने आयशा के गले में फंदा डाल दिया। इस बीच महिला बदमाशों ने घर में रखी अलामारी को खोल लिया और लूटपाट शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों बाद महिला बदमाश यहां से आयशा को बेहोशी की हालत में छोड़ गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को उस वक्त हुई जब बाकर घर वापस लौटा। अपने अपनी पत्नी आयशा को बरामदे में बेहोशी की हालत में पाया और उसके गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। उसने किसी तरह दुपट्टा खोला और उसे होश में लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पूरा घर खंगाल दिया था। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेहोश आयशा को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला लुटेरी घर में सऊदी अरब के 4500 रियाल, सोने की चेन, कान के बूंदे समेत हजारों का सामान लूट लिया। लुटेरे करीब दो लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed