फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three dead in milak

विवाहिता समेत तीन की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक Updated Fri, 08 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
three dead in milak
लोहा पट्टी भोलानाथ गांव में एक विवाहिता और दो युवतियों की 24 घंटे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि विवाहिता और युवतियों का संबंध अलग-अलग परिवार से है। परिजनों ने आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



लोहापट्टी भागीरथ गांव निवासी विवाहिता ने शुक्रवार को जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। विवाहिता ने जहर का सेवन क्यों और कैसे किया? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर उसके मायकेवाले भी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही वापस चले गए।
विज्ञापन



परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी गांव में दो अन्य युवतियों की भी मौत हो गई। परिजनों ने उनका भी आनन-फानन में संस्कार कर दिया। उनकी मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी दबाई जा रही है। गांव में इसको लेकर तरह-तरह की सूचना है। दो युवतियों का संबंध भी अलग-अलग परिवारों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 घंटे में एक के बाद एक मौत की कड़ी स्पष्ट नहीं हो पाई है। ग्रामीण कुछ भी कहने से कन्नी काट रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की जहर खाने से मौत की जानकारी मिली है। मायके वाले भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। एक युवती की मौत रात में हुई थी और एक की मौत शुक्रवार दिन में होने की जानकारी मिली है।


परिवार वालों ने पेट दर्द से मौत होना बताया है। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए गांव में पुलिस भेजी गई है। एसपी ने बताया कि दोनों युवतियां महिला के संपर्क में थीं। तीनों की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है।


लोहापट्टी भागीरथ गांव में 24 घंटे के अंदर तीन मौत होने को आपस में जोड़ने की कोशिश पुलिस कर रही है। एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सबसे पहले बृहस्पतिवार की रात किरन नाम की युवती मौत हुई।



इसके बाद दूसरी युवती माया की मौत की जानकारी मिली है। सबसे आखिर में नगीना नाम की महिला की मौत हुई है। तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थी। लेकिन उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed