फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur crime

गृह कलह में महिला ने खुद को आग लगाई

Sun, 15 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला के शोर मचाने पर बचाने आया पति भी आग में बुरी तरह झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के भडपुरा निवासी नीलम का विवाह बदायूं के इस्लाम नगर निवासी रिंकू से हुआ था।
विज्ञापन



रिंकू शहजादनगर थाना क्षेत्र में पकौड़ी बेचता है। उसने यहीं पर मकान भी खरीद लिया है। पति-पत्नी और बच्चे सभी यहीं पर रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नीलम का पति आए दिन घर में शराब पीकर आता था। इसके बाद पत्नी के साथ गाली गलौज करता था। इसी को लेकर दोनों बीच के विवाद होता था।
विज्ञापन



रविवार सुबह नीलम ने गुस्से में आकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला के शोर मचाने पर उसका पति भी पहुंच गया। नीलम को बचाने का प्रयास किया। इसमें वो भी बुरी तरह से झुलस गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, नीलम के मायके वालों का कहना है कि उसका पति उसको आए दिन उसको परेशान किया करता था। इसी विवाद में उसने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed