{"_id":"56f977a64f1c1b327af00788","slug":"murder-in-bilaspur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पीटकर गर्भवती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पीटकर गर्भवती की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला की मारपीट कर हत्या कर दी। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतका के पिता ने पति और सास समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। मिलकखानम थाने के ग्राम माठखेड़ा नंबर तीन निवासी गोविंदराम कश्यप ने कोतवाली में दी तहरीर दी।
आरोप लगाया कि उसने चार वर्ष पहले अपनी पुत्री किरन (25) की शादी मोहल्ला सिंह कालोनी निवासी विशेष कुमार पुत्र विजयपाल से की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये मांग करने लगे। विरोध करने पर पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। किरन अपनी तीन वर्ष की पुत्री को लेकर मायके रुद्रपुर चली गई। रुद्रपुर में वाद दायर किया तो ससुराल वालों ने समझौता करा दिया।
किरन को अपने साथ ससुराल ले गए। आरोप है कि इसके बाद वो फिर से दहेज की मांग करके मारपीट करने लगे। 26 मार्च को उनके पास फोन आया कि किरन की मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम हल्द्वानी में हो रहा है। वो पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और मौत का कारण पूछा तो ससुराल वालों ने कुछ नहीं बताया। पिता ने कहा कि किरन की पुत्री ने उन्हें बताया कि सभी लोगों ने उसकी मम्मी को मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
किरन गर्भवती थी। गोविंद राम ने पति और सास समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।