{"_id":"02a765d928521bf5be28dcb13dbd89e7","slug":"loot-trying-in-ubi-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के रास्ते बना ली थी सुरंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले के रास्ते बना ली थी सुरंग
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक आफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा में नाले के रास्ते सुरंग बनाकर बैंक लूटने की तैयारी कर ली गई थी। शुक्रवार शाम नाला निर्माण के दौरान जब पत्थर हटाए गए तो सुरंग बनाए जाने की जानकारी मिली। शाखा प्रबंधक अनिल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। शाखा पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
शौकत अली रोड पर काफी समय से नाला निर्माण चल रहा है। शुक्रवार शाम जब यूनियन बैंक की शाखा के पास नाले पर पड़े पत्थर हटाए गए तो सुरंग नजर आई। नाले में उतरकर देखा तो दीवार काटकर सुरंग बनाई थी। सुरंग वहां तक पहुंच गई थी, जहां बैंक का कैश रखा जाता है।
फर्श काटकर किसी भी समय बैंक के कैश रूम तक पहुंचा जा सकता था। सुरंग की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। मैनेजर अनिल गुप्ता ने जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। बाद में बैंक में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। बैंक मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से भी शाखा में दो गार्ड की तैनाती कर दी गई है। नाले के रास्ते सुरंग बनाकर यूनियन बैंक आफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा से कैश उड़ाने की तैयारी बदमाशों ने पूरी कर ली थी। सुरंग कैश रूम तक पहुंच गया था। बस सुरंग के सराहे फर्श तोड़कर कैश रूम तक पहुंचने की देर थी।
शुक्र है कि शुक्रवार शाम नाले का पत्थर हटाए जाने से सुरंग बनाए जाने का पता चल गया। जानकारों का कहना है कि सुरंग बनाने का काम काफी समय से चल रहा होगा। क्योंकि लगभग 10 फिट तक सुरंग बनाई जा चुकी थी। नीचे की दीवार भी काटी जा सकी थी। जहां बैंक का एटीएम रखा हुआ है उसकी दीवार भी काटी जा चुकी थी।
बदमाशों को बस किसी ऐसे दिन का इंतजार था जब वो आसानी से सुरंग के सहारे बैंक के कैश रूम तक पहुंच जाए। सुरंग पर लोगों की नजर पड़ जाने से उनकी योजना विफल हो गई। फिल्मी स्टाइल में बैंक की शाखा में सुरंग बनाकर लूटने की योजना रामपुर में पहली बार सामने आई है।
सबसे अहम बात यह है कि शौकत अली रोड पर 24 घंटे ट्रैफिक रहता है। इसके बाद भी बदमाशों ने नाले के रास्ते सुरंग तैयार कर ली। सुरंग लगभग 10 फीट तक बनाई जा चुकी है, इसको देखकर तो यही लगता है कि योजनाबद्ध तरीके से शातिर बदमाशों ने बैंक लूटने की योजना बनाई थी।
नाले के रास्ते सुरंग बनाने वाले पूरी तैयारी के साथ वहां आते थे। सुरंग बनाने के दौरान वो कपड़े भी दूसरे पहन लेते थे। सुरंग के रास्ते में एक पॉलीथिन में बदमाशों का कपड़ा भी टंगा हुआ मिला है। इसके अलावा वहां पर सुरंग से निकलने वाला मलबा भी पड़ा मिला। मलबा देखकर किसी को संदेह इसलिए नहीं होता था कि वहां पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।