फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   frad in rampur

आजम खां के बेटे का दोस्त बता 2 लाख ठगे

Fri, 08 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खुद को नगर विकास मंत्री आजम खां के बेटे का दोस्त बताकर दो युवकों ने टीपू सुल्तान मार्केट में दुकान दिलाने के नाम पर 2.18 लाख ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मजार टाटशाह मियां निवासी समीउल्ला खां का आरोप है कि मोहल्ला अखाड़ा सोहराब खां निवासी शानू और कामरान ने खुद को नगर विकास मंत्री आजम खां के बेटे का दोस्त बताया। दोनों ने उसको टीपू सुल्तान मार्केट में दुकान दिलाने का वादा किया। दुकान का सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन



इसमें 2.18 लाख रुपये की राशि आरोपियों ने उससे ले ली। बाद में उसे दुकान नहीं मिली। उसने अपने पैसे मांगने शुरू किए तो दोनों ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। बाद में उसको दो चेक दे दिए। चेक को बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत गंज थाना पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी आले हसन खां ने बताया कि एक आरोपी शानू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed