फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   final report in rape case

कोर्ट में युवती ने इसे बेबुनियाद बताया

Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
final report in rape case
पटवाई से अपह्त युवती को संभल में गांव में चौपाल लगाकर कथित रूप से बोली लगाए जाने के मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। युवती ने कोर्ट में बयान दिया किया सभी आरोप बेबुनियाद हैं। गौरतलब है कि पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



संभल पुलिस ने युवती को 12 जनवरी को हयातनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था। मामले में गांव चौपाल लगाकर युवती की बोली लगाने की आरोप भी सामने आया था। चौपाल लगाकर युवती की बोली लगाए जाने की खबर से मामला तूल पकड़ गया था। रामपुर और संभल पुलिस के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन



युवती के बरामद होने के बाद पुलिस उसे पटवाई लेकर आई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया था। युवती ने पुलिस के सामने सभी आरोपों को नकारा दिया था। पुलिस ने कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। युवती ने कोर्ट में बयान दिया है कि वो बालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। उसके साथ न तो कोई गलत व्यवहार हुआ और न ही उसकी कोई बोली लगाई गई। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में चार युवकों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed