फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hadsa

डंपर ने तीन युवकों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

Fri, 06 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 06 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
hadsa
हादसा
इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से दो युवकों जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान हादसे से गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, हंगामा होते देख चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी नौशाद अपने चचेरे भाई आलेहसन और भाई दानिश को बाइक से गांव नरपतनगर छोड़ने आया था। तीनों स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गांव नरपतनगर तिराहे पर सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। तभी बाजपुर की दिशा से तेज गति से आ रहे रेत से भरे ओवरलोड डंपर ने तीनों युवकों को बाइक सहित रौंद दिया। हादसा देख डंपर के चालक और हेल्पर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


वहीं, घायल आलेहसन पुत्र नूर हसन, नौशाद अली पुत्र तुफैल अहमद, दानिश पुत्र तुफैल अहमद को सीएचसी भेजा गया। बाद में जहां से उन्हें जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने रेत से भरे डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। साथ ही भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस डंपर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि कई बार पुलिस प्रशासन से रेत से भरे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा चुकी है। वहीं, पुलिस प्रशासन कार्रवाई के नाम पर खानापूरी ही करता है। जिसके चलते स्वार रामपुर बाजपुर मार्ग पर रेत बजरी से भरे ओवलोड वहनों का संचालन जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड वाहन पुलिस की कमाई का जरिया बने हैं। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

 नरपतनगर में सीरे से भरे कैंटर ने कुछ दिन पूर्व मासूम बालक को रौंद दिया था। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को तेज गति से आ रहे डंपर ने गांव निवासी मोहब्बे अली पुत्र अहमद नबी को घायल कर दिया। कुछ दिन पूर्व दौंकपुरी टांडा निवासी सुनील को भी डंपर ने घायल कर दिया था। वहीं, साइकिल सवार खलील को भी डंपर ने टक्कर मार घायल कर दिया था। उमंग सोसायटी ने अध्यक्ष शेख नदीम अहमद और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed