{"_id":"57c33b3f4f1c1b0d4bd51746","slug":"daicoti-in-carpenter-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेंटर के घर तीन लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारपेंटर के घर तीन लाख का डाका
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नलों वाली मिलक में डकैती के बाद बिखरा सामान और बैठे परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दस-बारह बदमाशों ने कारपेंटर के घर को निशाना बना लिया। बदमाश छत के सहारे घर के अंदर घुस आए। इसके बाद तमंचे के बल पर परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध पर मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश वहां से नगदी और जेवर सहित करीब तीन लाख का माल लूट ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की तहरीर दी गई है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नलों वाली मिलक निवासी राशिद पेशे से कारपेंटर हैं। रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। आधी रात के बाद दस से बारह बदमाश छत पर चढ़ गए। छत पर सो रहे राशिद को तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद बदमाशों ने सभी परिवार के लोगों को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। विरोध पर मारपीट भी की। बदमाशों ने सभी कमरों को खंगाल कर वहां से करीब आठ तोले सोने के जेवर और नगदी सहित तीन लाख का माल समेट ले गए। मामले की जानकारी पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। आसपास के गांव लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन लूट व चोरी की वारदातें हो रही हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस रात को गश्त भी नहीं कर रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति
विज्ञापन