फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crualty

प्रेमी को बाइक से बांधकर घसीटा, मौत की अफवाह से तनाव

Sat, 14 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
crualty
बिलासपुर (रामपुर) में किशोरी भगाने के आरोपी युवक को बाइक से बांध कर घसीटने और मारपीट के बाद पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण।

विज्ञापन
 थाना खजुरिया में एक युवक को प्रेमिका को लेकर भागने की हौलनाक सजा दी गई। चार दिन बाद पंजाब से लौटे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने युवक के पैरों में रस्सी बांधकर बांधकर बाइक से घसीटा।

युवक  पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उनके घरों में तोड़फोड़ की गई। आरोप है किशोरी पक्ष के लोग युवक के भाई का अपहरण करके भी ले गए। युवक के पिता ने अपने बेटों की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस कप्तान से मुलाकात की। इस पर उन्होंने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह था मामला ः मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव महतोष के मजरा का है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी हरप्रसाद का पुत्र पान सिंह सागर (22) का गांव निवासी अपनी बिरादरी की एक 16 वर्षीय की किशोरी को प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौ मई दोनों घर से पंजाब भाग गए। किशोरी पक्ष ने घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपलिया मित्र के प्रधान अमरजीत सिंह ने फोन पर युवक और किशोरी से बात कर उन्हें आश्वासन देकर वापस आने को राजी कर लिया। गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे प्रेमी युगल को बेगमाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर किशोरी के परिजनों के हवाले कर दिया। आरोप है कि किशोरी पक्ष ने किशोरी को तो घर भेज दिया, मगर युवक के दोनों पैरों को रस्सी से बांधकर बाइक से गांव की गलियों में घसीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed