Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: शराब पिलाने का विरोध किया तो छत से फेंका

Fri, 20 Nov 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
शराब पिलाने का विरोध किया तो छत से फेंका
विज्ञापन

नोएडा। पार्टी में जबरन शराब पिलाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि उसके तीन दोस्तों ने पहले मारपीट की और फिर चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। हादसे में युवक के दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। लंबे समय तक उपचार के बाद होश में आने पर युवक ने परिजनों को आपबीती बताई। अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-49 थाने में तीन दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी हरिराम प्रसाद के बेटे सोनू कुमार को उसके दोस्त ऋतुराज सिंह, अभिषेक राजभर और ज्ञानेंद्र भाटी ने 24 जून को सेक्टर-101 स्थित भाटी कॉम्प्लेक्स में पार्टी के लिए बुलाया था। रात करीब 11 बजे सोनू वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर नशे में धुत दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की और चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। घायल सोनू को सेक्टर-11 के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने घटना को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह किया और कहा कि सोनू नशे में खुद गिर गया था। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed