{"_id":"d88f8cf2c5296608f350e8827b4c5370","slug":"cought-fire-in-cloths-stor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे पायल रेस्टोरेंट के सामने लगी बांबे फैशन सेल में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही थम गई। आधा घंटा बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से भारी नुकसान की अंदेशा जताई जा रही है।
हाईवे किनारे पायल रेस्टोरेंट के पास बांबे फैशन सेल के नाम से कपड़ों की सेल लगी हुई है। गुरुवार की शाम को इस सेल में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने कपड़ों को घेर लिया। आग की लपटे उठती देख आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड को भी इस घटना की जानकारी दी गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और उसने आग को बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काफी मश्ककत के बाद काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
आग की वजह से यहां रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। यह सेल दिल्ली के रोहणी निवासी सुनील ने लगाई है। माना जा रहा है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है। आग की वजह से कई लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।