फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जेसीबी लुढ़की, चालक की मौत

जेसीबी लुढ़की, चालक की मौत

Mon, 25 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी लुढ़की, चालक की मौत
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

निचार खंड की मीरू सड़क पर धास बंगला के पास रविवार देर शाम करीब आठ बजे एक जेसीबी गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह मीरू की ओल्ड एचपी सड़क पर निर्माण और फिलिंग कार्य पूरा कर वापस लौट रही जेसीबी एचपी 31बी 3958 अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में जेसीबी चालक गोविंद ठाकुर (23) निवासी गांव मैहत, डाकघर प्रेसी, उप तहसील निहरी, जिला मंडी घायल हो गया। उप प्रधान मीरू शेर चंद नेगी ने इसकी सूचना पुलिस थाना टापरी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से प्रभारी श्याम तोमर, मुख्य आरक्षी आशीष, मानक मुख्य आरक्षी सोमराज की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से घायल चालक को जेएसडबल्यू टापरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएचसी टापरी में सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मीरू सड़क पर फिलिंग कर वापस आ रही जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed