फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कारचोब कारोबारी के घर से पांच लाख की चोरी, पुलिस को दी तहरीर

कारचोब कारोबारी के घर से पांच लाख की चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 23 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कारचोब कारोबारी के घर से पांच लाख की चोरी, पुलिस को दी तहरीर
कारचोब कारोबारी के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन

रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने कारचोब कारोबारी के घर को निशाना बनाकर 15 तोले सोने के जेवर सहित करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ किया। कारोबारी के परिवार को जब घटना की जानकारी हुई, तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां निवासी मजर खां कारचोब कारोबारी है। वह परिजनों के साथ सोमवार रात ऊपर बने कमरों में सो रहे थे। जबकि नीचे के कमरे बंद थे। आधी रात के बाद चोर मौका पाकर कमरों के ताले तोड़कर एक सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी और चार जोड़ी कुंडल सहित करीब15 तोले सोने के जेवर, 15 हजार नगदी और अन्य सामान सहित करीब पांच लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर जब परिवार कमरों में आया, तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आए दिन हो रही चोरी की वारदातें
विज्ञापन

रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी और लूट की वारदातें हो रही है। लेकिनु, पुलिस उनको रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि करीब दो माह के अदंर 10 से 15 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन, पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed